22 प्रकाश विद्युत प्रभाव || हिंदी नोट्स || Kumar Mittal Physics class 12 chapter 22 notes in Hindi
22 प्रकाश विद्युत प्रभाव || हिंदी नोट्स || Kumar Mittal Physics class 12 chapter 22 notes in Hindi
22 प्रकाश विद्युत प्रभाव || हिंदी नोट्स || Kumar Mittal Physics class 12 chapter 22 notes in Hindi
22 Chapter Physics Theory class 12th
✓ 1 Ok written and ok for
प्रकाश विद्युत प्रभाव के नियम (प्रकाश विद्युत उत्सर्जन के नियम) —
लेनार्ड तथा मिलिकन ने प्रकाश विद्युत प्रभाव के संबंध में किए गये प्रयोगों से प्राप्त प्रेक्षणों के आधार पर कुछ नियम प्रस्तुत किये, जिन्हें प्रकाश विद्युत प्रभाव उत्सर्जन के नियम कहते हैं।
प्रकाश विद्युत प्रभाव के निम्नलिखित नियम होते हैं —
(1) किसी धातु की सतह से प्रकाश इलेक्ट्रोनिक के उत्सर्जन की दर, धातु की पृष्ठ पर आपतित (गिरने वाले) प्रकाश की तीव्रता की अनुक्रमानुपाती होती है।
(2) उत्सर्जित प्रकाश इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम गतिज ऊर्जा, आपतित प्रकाश की तीव्रता पर निर्भर नहीं करती है।
(3) प्रकाश इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम गतिज ऊर्जा आपतित प्रकाश की आवृत्ति बढ़ने पर बढ़ती है।
(4) यदि आपतित प्रकाश की आवृत्ति एक न्यूनतम मान से कम हो, तो धातु से कोई भी प्रकाश इलेक्ट्रॉन नहीं निकलता है। यह न्यूनतम आवृत्ति (देहली आवृत्ति) भिन्न-भिन्न धातुओं के लिए भिन्न-भिन्न होती है।
(5) प्रकाश के धातु के पृष्ठ पर गिरते ही इलेक्ट्रॉन उत्सर्जित होने लगते हैं अर्थात प्रकाश के पृष्ठ पर गिरने तथा इलेक्ट्रॉन के पृष्ठ से बाहर निकलने के बीच कोई समय पश्चता (time-leg) नहीं होती है, चाहे प्रकाश की तीव्रता कितनी भी क्यों न हो। Ok written and ok for
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें