Chapter Wise Kumar Mittal Physics Class 12th UP Board (Part 1) — हिन्दी मीडियम

Chapter Wise Kumar Mittal Physics Class 12th UP Board (Part 1) — हिन्दी मीडियम

भौतिक विज्ञान (Physics)
Class — 12

Part : 1 
Unit 1 –  स्थिर विद्युतिकी () : Marks : 8
Unit 2 –  विद्युत धारा () : Marks : 7
Unit 3 –  धारा का चुम्बकीय प्रभाव तथा  चुम्बकत्व () : Marks : 8
Unit 4 –  विद्युत चुम्बकीय प्रेरण तथा प्रत्यावर्ती धाराएं () : Marks : 8
Unit 5 –  विद्युत चुम्बकीय तरंगें () : Marks : 4
अंक = 35 

1 विद्युत आवेश तथा क्षेत्र 

विद्युत आवेश, विद्युत आवेश के प्रकार, धन आवेश, ऋण आवेश, इलेक्ट्रॉन सिद्धांत : इलेक्ट्रॉनों की अधिकता अथवा कमी के कारण ऋण तथा धन विद्युत आवेश, विद्युत आवेश का मात्रक : कूलॉम (कूलॉम की परिभाषा), विद्युत आवेश की विमा, विद्युत आवेश का संरक्षण (विद्युत आवेश संरक्षण का नियम), मूल आवेश : आवेश की क्वांटम प्रकृति (आवेशों का क्वांटीकरण), कूलॉम का नियम (कूलॉम की परिभाषा),   ϵ_0 का मात्रक एवं विमा, परावैद्युतांक की परिभाषा, माध्यम की विद्युतशीलता (निरपेक्ष विद्युतशीलता), कूलॉम के नियम का सदिश स्वरूप, कूलॉम के नियम के सदिश स्वरूप का महत्व, बहुल आवेशों के बीच बल : अध्यारोपण का सिद्धांत, विद्युत बल की गुरुत्वाकर्षण बल से तुलना, कूलॉम के नियम का महत्व, विद्युत क्षेत्र : विद्युत बल रेखाएं, विद्युत क्षेत्र की तीव्रता – किसी बिन्दु आवेश के कारण विद्युत क्षेत्र की तीव्रता, आवेश वितरण एवं आवेश वितरण के प्रकार, सतत आवेश वितरण के कारण किसी बिन्दु आवेश पर स्थिर विद्युत बल, विद्युत द्विध्रुव तथा विद्युत द्विध्रुव आघूर्ण, विद्युत द्विध्रुव आघूर्ण का मात्रक, सूत्र एवं विमा, विद्युत द्विध्रुव के कारण उत्पन्न विद्युत क्षेत्र की तीव्रता : (1) विद्युत द्विध्रुव की अक्षीय स्थिति में किसी बिन्दु पर उत्पन्न विद्युत क्षेत्र की तीव्रता, (2) विद्युत द्विध्रुव की निरक्षीय स्थिति में किसी बिन्दु पर उत्पन्न विद्युत क्षेत्र की तीव्रता, (3) विद्युत द्विध्रुव के कारण किसी बिन्दु पर उत्पन्न विद्युत क्षेत्र की तीव्रता, एकसमान बाह्य विद्युत क्षेत्र में रखें विद्युत द्विध्रुव पर लगने वाले बल युग्म का आघूर्ण (इसकी परिभाषा भी)।

2 विद्युत फ्लक्स तथा गॉस का प्रमेय

क्षेत्रफल सदिश, घन कोण ( स्टेरेडियन की परिभाषा), विद्युत फ्लक्स (विद्युत फ्लक्स का मात्रक एवं विमा), गौसियन पृष्ठ तथा इसकी विशेषताएं, आवेश घनत्व, गॉस  की प्रमेय अथवा गॉस का नियम, गॉस की प्रमेय के अनुप्रयोग, अनंत लम्बाई के एकसमान आवेशित सीधे तार के निकट विद्युत क्षेत्र की तीव्रता, अनंत विस्तार की समतल आवेशित चालक चादर (प्लेट) के निकट विद्युत क्षेत्र की तीव्रता, आवेशित चालक के ठीक बाहर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता, समान पृष्ठ घनत्व की धन तथा ऋण आवेशित समान्तर अचालक प्लेटों के बीच तथा बाहर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता, एकसमान  रूप से आवेशित गोलीय कोश के कारण विद्युत क्षेत्र की तीव्रता अथवा बिन्दु आवेश के कारण विद्युत क्षेत्र की तीव्रता, एकसमान आवेशित अचालक गोले के कारण विद्युत क्षेत्र की तीव्रता, गॉस के नियम से कूलॉम के नियम का निगमन।

3 विद्युत विभव

विद्युत विभव, विद्युत विभव का मात्रक एवं विमा, विद्युत विभव का भौतिक महत्व, पृथ्वी विभव के निर्देश के रूप में, विभवांतर, विभवांतर का मात्रक एवं विमा, विद्युत क्षेत्र में दो बिन्दुओं के बीच एक आवेश को ले जाने में किया गया कार्य तथा प्राप्त वेग, इलेक्ट्रॉन वोल्ट, एकल बिन्दु आवेश के कारण किसी बिन्दु पर विद्युत विभव, बिन्दु आवेशों के समूह के कारण विद्युत विभव स्थिर विद्युत स्थितिज ऊर्जा, समविभव पृष्ठ तथा इसकी विशेषताएं, विभव प्रवणता : विभव प्रवणता तथा विद्युत क्षेत्र की तीव्रता में सम्बन्ध, विद्युत क्षेत्र के रेखीय समाकल के रूप में विद्युत विभव, विद्युत द्विध्रुव के कारण विद्युत विभव, एकसमान बाह्य विद्युत क्षेत्र में विद्युत द्विध्रुव को घूमाने में किया गया कार्य, विद्युत क्षेत्र में विद्युत द्विध्रुव की स्थितिज ऊर्जा।

4 संधारित्र तथा परावैद्युत 

चालक तथा विद्युतरोधी अथवा परावैद्युत (चालक, विद्युतरोधी, अर्द्धचालक), चालकों में मुक्त तथा बद्ध आवेश (मुक्त इलेक्ट्रॉन, बद्ध इलेक्ट्रॉन), विद्युत धारिता की अभिधारणा तथा इसकी परिभाषा (फैरड की परिभाषा), विद्युत धारिता का मात्रक एवं विमा, विलगित गोलीय चालक की धारिता, आवेशित चालक की विद्युत स्थितिज ऊर्जा, दो आवेशित चालकों को एक दूसरे से जोड़ने पर आवेशों का पुनर्वितरण उभयनिष्ठ विभव तथा ऊर्जा का ह्रास, चालक की धारिता की निर्भरता, संधारित्र (संरचना एवं सिद्धान्त), संधारित्र की धारिता, संधारित्र की धारिता को प्रभावित करने वाले कारक, समान्तर प्लेट संधारित्र, समान्तर प्लेट संधारित्र की धारिता (परावैद्युतांक की परिभाषा), संधारित्र में परावैद्युत का कार्य : आवेश का संग्रहण, परावैद्युत का ध्रुवण, परावैद्युत सामर्थ्य तथा भंजक विभवान्तर, संधारित्र के परावैद्युत पर प्रेरित आवेश, संधारित्र की धारिता पर परावैद्युत का प्रभाव, समान्तर प्लेट संधारित्र की धारिता जब उसकी प्लेटों के बीच आंशिक रूप से परावैद्युत पदार्थ रखा हो, आवेशित संधारित्र की स्थितिज ऊर्जा, आवेशित समान्तर प्लेट संधारित्र की प्लेटों के बीच विद्युत क्षेत्र में ऊर्जा घनत्व, आवेशित समान्तर प्लेट संधारित्र की प्लेटों के बीच बल, परावैद्युत का विभिन्न राशियों पर प्रभाव, संधारित्रों के संयोजन (श्रेणीक्रम, समांतर क्रम), कुछ अतिरिक्त ज्ञानवर्धक नोट, संधारित्रों के उपयोग,वान डे ग्राफ जनित्र।

5 विद्युत चालन 

विद्युत धारा, धात्विक चालक में विद्युत आवेशों का प्रभाव, मुक्त इलेक्ट्रॉनों का माध्य मुक्त पथ, श्रांतिकाल तथा अपवाह वेग अथवा अनुगमन वेग, मुक्त इलेक्ट्रॉनों के अपवाह (अथवा अनुगमन) वेग तथा विद्युत धारा में सम्बन्ध, धारा घनत्व, मुक्त इलेक्ट्रॉनों के अपवाह (अथवा अनुगमन) वेग तथा धारा घनत्व में सम्बन्ध, गतिशीलता, विद्युत प्रतिरोध (विद्युत प्रतिरोध का मात्रक एवं विमा) तथा विद्युत चालकता(विद्युत चालकता का मात्रक एवं विमा), ओम का नियम, ओम के नियम के अपवाद रैखिक अभिलक्षण (रैखिक अभिलक्षण, गत्यात्मक प्रतिरोध) , विशिष्ट प्रतिरोध अथवा प्रतिरोधकता (मात्रक एवं विमा), विशिष्ट चालकता (मात्रक एवं विमा), विशिष्ट चालकता एवं धारा घनत्व में सम्बन्ध, प्रतिरोध की ताप पर निर्भरता, अतिचालकता (संक्रमण ताप), विद्युत ऊर्जा तथा शक्ति में अंतर (परिभाषाएं, जुल का नियम), किलोवॉट घंटा की परिभाषा।

6 किरचॉफ के नियम तथा विद्युत परिपथ 

विद्युत सेल, विद्युत सेल के प्रकार, सेल का विद्युत वाहक बल (वोल्ट की परिभाषा), टर्मिनल विभवान्तर, सेल का आंतरिक प्रतिरोध, सेल के टर्मिनल विभवान्तर विद्युत वाहक बल तथा आंतरिक प्रतिरोध में सम्बन्ध (EVir), विभव पतन, विद्युत सेलों के संयोजन, विद्युत सेलों का श्रेणीक्रम संयोजन, विद्युत सेलों का समांतर/पार्श्व क्रम संयोजन, विद्युत सेलों का मिश्रित क्रम संयोजन,  किरचॉफ के नियम (सन्धि या धारा नियम तथा पाश या वोल्टता नियम), व्हीटस्टोन सेतु, व्हीटस्टोन सेतु के सिद्धान्त के उपयोग, (धारा नियंत्रक तथा विभावमापी), विभवमापी के उपयोग, विभवमापी की वोल्टमीटर पर श्रेष्ठता।

7 गतिमान आवेश तथा चुम्बकीय क्षेत्र

चुम्बकीय क्षेत्र की संकल्पना, ऑस्ट्रेड का प्रयोग, धारावाहिक चालक के कारण उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र (बायो सेवर्ट नियम), धारावाही चालक के कारण उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा (दाएं हाथ की हथेली का नियम तथा मैक्सवेल का दक्षिणावर्ती पेंच का नियम), बायो सेवर्ट के नियम के अनुप्रयोग (1) परिमित लंबाई के रिजर्वेशन धारावाही चालक के कारण चुम्बकीय क्षेत्र, (2) वृत्ताकार धारावाहिक कुंडली की अक्षय की अनुदिश चुम्बकीय क्षेत्र,  (3) धारावाहिक वृताकार लूप अथवा कुंडली के केंद्र पर चुम्बकीय क्षेत्र (स्वतंत्र निगमन), एम्पियर का परिपथीय नियम, एम्पियर के परिपथ नियम के अनुप्रयोग, (1) अनन्त लम्बाई के सीधे धारावाही तार के कारण चुम्बकीय क्षेत्र, (2) लंबी परिनालिका के भीतर चुम्बकीय क्षेत्र, एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में गतिमान आवेश पर बल (लॉरेंज बल), एकसमान  चुम्बकीय क्षेत्र में आवेशित कण की गति, आवेशित कण की गति पर चुम्बकीय एवं विद्युत क्षेत्रों का संयुक्त प्रभाव, एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में धारावाही चालक पर बल, धारावाही चालक पर बल की दिशा (i) दाएं हाथ की हथेली का नियम (ii) फ्लेमिंग का बाएं हाथ का नियम, गतिमान आवेश पर बल से धारावाहिक चालक पर बल की व्याख्या, दो समान्तर धारावाहिक तारों के बीच बल (एम्पियर की परिभाषा)।

8 धारा लूप पर बल युग्म का आघूर्ण : चल कुंडली धारामापी

एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में धारावाहिक लूप पर बल युग्म का आघूर्ण, चल कुंडली धारामापी, चल कुंडली धारामापी के प्रकार, धारामापी की सुग्राहिता, धारा सुग्राहिता, वोल्टेज सुग्राहिता, धारामापी का अमीटर में रूपांतरण, धारामापी का वोल्टमीटर में रूपांतरण, धारा लूप चुम्बकीय द्विध्रुव के रूप में, एकसमान  चुम्बकीय क्षेत्र में स्थित चुम्बकीय द्विध्रुव पर लगने वाले बल का आघूर्ण, चुम्बकीय द्विध्रुव आघूर्ण, बाह्य चुम्बकीय क्षेत्र में चुम्बकीय द्विध्रुव की स्थितिज ऊर्जा, चुम्बकीय द्विध्रुव के कारण चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता (अक्षी य तथा निरक्षीय स्थिति), 

9 पृथ्वी का चुम्बकत्व तथा चुम्बकीय पदार्थ 

तुल्यांकी धारावाही परिनालिका के रूप में छड़ चुम्बक, धारावाही परिनालिका की छड़ चुम्बक से समानता, चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएं, पृथ्वी का चुम्बकीय क्षेत्र (चुंबकीय ध्रुव, अक्ष, निरक्ष), पृथ्वी के चुम्बकत्व के अवयव (i) दिकपात कोण चुंबकीय याम्योत्तर / भौगोलिक याम्योत्तर (ii) नमन कोण या नति कोण (iii) पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के क्षैतिज घटक,  वास्तविक तथा आभासी नमन कोण, उदासीन बिन्दु, पदार्थ का उनके चुम्बकीय व्यवहार के आधार पर वर्गीकरण (प्रति चुम्बकीय पदार्थ/ अनु चुम्बकीय पदार्थ / लौह चुम्बकीय पदार्थ), चुम्बकीय पदार्थ के सम्बन्ध में कुछ परिभाषाएं (जैसे चुम्बकीय प्रेरण, चुम्बकन तीव्रता, चुम्बकीय तीव्रता, चुम्बकशीलता, सापेक्ष चुम्बकशीलता, चुम्बकीय सुग्राहिता या चुम्बकीय प्रवृत्ति, सापेक्ष चुम्बकशीलता तथा चुम्बकीय सुग्राहिता या चुम्बकीय प्रवृत्ति में सम्बन्ध, प्रतिचुम्बकीय/ अनुचुम्बकीय तथा लोहचुम्बकीय पदार्थों की विशेषताएं, क्यूरी नियम तथा क्यूरी ताप, प्रतिचुम्बकीय अनुचुम्बकीय तथा लोह चुम्बकीय पदार्थ का तुलनात्मक अध्ययन, चुम्बकत्व का परमानवीय मॉडल, प्रति चुम्बकीय अनुचुम्बकीय तथा लोह चुम्बकीय पदार्थ में चुम्बकत्व की उत्पत्ति का कारण तथा वह चुम्बकीय क्षेत्र के प्रभाव की व्याख्या, धारणशीलता तथा निग्राहिता, शैथिल्य हानि, शैथिल्य लूप, विचुम्बकन, स्थाई चुम्बक, विद्युत चुम्बक, विद्युत चुम्बक के उपयोग, ट्रांसफार्मर तथा डायनमों के क्रोड।

10 विद्युत चुम्बकीय प्रेरण 

चुम्बकीय फ्लक्स, चुम्बकीय फ्लक्स का मात्रक एवं विमा, विद्युत चुम्बकीय प्रेरण : प्रेरित विद्युत वाहक बल तथा प्रेरित धारा, लेंज का नियम, भंवर धाराएं, फैराडे के विद्युत चुम्बकीय प्रेरण के नियम, चुम्बकीय फ्लक्स में परिवर्तन, प्रेरित विद्युत वाहक बल, प्रेरित धारा तथा प्रेरित आवेश, एकसमान  चुम्बकीय क्षेत्र में गतिशील रिजु रेखीय चालक तार के सिरों के बीच उत्पन्न प्रेरित विद्युत वाहक बल, फ्लेमिंग के दाएं हाथ का नियम, लारेंज बल के आधार पर विद्युत चुम्बकीय प्रेरण की व्याख्या : फैराडे के नियम की उत्पत्ति, प्रेरित विद्युत वाहक बल की विमा एवं मात्रक, स्वप्रेरण, स्वप्रेरण गुणांक या स्वप्रेरकत्व (स्वप्रेरण गुणांक की विमा एवं मात्रक), अन्योंन प्रेरण, समतल कुंडली का स्वप्रेरकत्व, लम्बी परनालिका का स्वप्रेरकत्व, कुंडली में संचित स्थितिज ऊर्जा, स्वप्रेरित धारा के प्रभाव के कुछ उदाहरण, प्रेरकों के श्रेणीक्रम तथा समान्तर क्रम संयोजन, अन्योंन प्रेरण, अन्योंन प्रेरकत्व पर क्रोड के पदार्थ का प्रभाव, दो समाक्ष परनालिकाओं के बीच अन्योंन प्रेरकत्व, भंवर धाराएं।

11 प्रत्यावर्ती धारा

चुम्बकीय क्षेत्र में अपनी अक्ष के परितः घूमती कुंडली के सिरों के बीच प्रेरित विद्युत वाहक बल अथवा प्रत्यावर्ती वोल्टेज, प्रत्यावर्ती वोल्टता तथा धारा के बीच सम्बन्ध में कुछ परिभाषाएं, महत्तम मान या शिखर मान या आयाम, आवर्तकाल, आवृत्ति, तात्क्षणिक मान, प्रत्यावर्ती धारा का माध्य अथवा औसत मान, प्रत्यावर्ती धारा का वर्ग माध्य मूल मान, प्रत्यावर्ती धारा परिपथ में वोल्टेज V तथा धारा i के बीच कलांतर, कला समंजक तथा कला आरेख, विभिन्न प्रकार के प्रत्यावर्ती धारा परिपथ, जब परिपथ में केवल शुद्ध प्रतिरोध R है, जब परिपथ में केवल स्व प्रेरकत्व L है, प्रेरण प्रतिघात,  जब परिपथ में केवल धारिता C है, धारितीय प्रतिघात, प्रतिबाधा, जब परिपथ में धारिता C तथा प्रतिरोध R दोनों श्रेणीक्रम में हैं, जब परिपथ में प्रेरकत्व L तथा धारिता C श्रेणीक्रम में हैं, जब परिपथ में प्रेरकत्व L, धारिता C तथा प्रतिरोध R श्रेणीक्रम हैं, प्रत्यावर्ती धारा परिपथ में शक्ति अथवा सामर्थ्य, जब परिपथ में केवल शुद्ध प्रतिरोध है, जब परिपथ में प्रतिरोध तथा प्रेरकत्व दोनों हैं,  शक्ति गुणांक, वाटहीन धारा, चोक कुंडली, श्रेणीबद्ध LCR अनुनादी परिपथ, प्रत्यावर्ती धारा जनित्र अथवा डायनमो, ट्रांसफार्मर, प्रत्यावर्ती धारा की दिष्ट धारा की तुलना में उपयोगिता।

12 विद्युतचुम्बकीय तरंगें

विस्थापन धारा, विस्थापन धारा की आवश्यकता, मैक्सवेल का प्रकाश के सम्बन्ध में विद्युत चुम्बकीय तरंग सिद्धांत, विद्युत चुम्बकीय तरंगे तथा उनके अभिलक्षण, मुक्त आकाश में E तथा B के परिणामों के बीच सम्बन्ध, विद्युत चुम्बकीय तरंगों में ऊर्जा घनत्व, विद्युत चुम्बकीय तरंगों के अभिलक्षण, विद्युत चुम्बकीय तरंगों की अनुप्रस्थ प्रकृति, विद्युत चुम्बकीय स्पेक्ट्रम।

13 प्रकाश का परावर्तन, गोलीय दर्पण तथा प्रकाश का अपवर्तन

प्रकाश, प्रकाश का परावर्तन, परावर्तन के नियम, प्रतिबिंब, वास्तविक प्रतिबिंब, आभाषी प्रतिबिंब, गोलीय दर्पण, अवतल दर्पण, उत्तल दर्पण, गोलीय दर्पण से संबंधित कुछ परिभाषाएं : वक्रता केंद्र, वक्रता त्रिज्या, ध्रुव, मुख्य अक्ष, दर्पण का द्वारक, मुख्य फोकस, फोकस दूरी, फोकस दूरी तथा वक्रता त्रिज्या में सम्बन्ध : अवतल दर्पण के लिए सूत्र, उत्तल दर्पण के लिए सूत्र, किरण आरेख से प्रतिबिंब की स्थिति ज्ञात करना, वस्तु की विभिन्न स्थितियों के लिए गोलीय दर्पण से बने प्रतिबिंबों की स्थितियां एवं प्रकृति का किरण आरेख, दूरियां नापने की निर्देशांक ज्यामिति की चिन्ह परिपाटी, गोलीय दर्पण के लिए फोकस दूरी तथा दर्पण से वस्तु और प्रतिबिंब की दूरियों में सम्बन्ध (अवतल उत्तल), संयुग्मी फोकस अथवा संयुग्मी बिन्दु, रेखीय आवर्धन, प्रकाश का अपवर्तन, अपवर्तन के नियम, प्रकाश किरणों की उत्क्रमणीयता, द्रव में रखी वस्तु की आभासी गहराई, पार्श्विक विस्थापन, क्रांतिक कोण तथा पूर्ण आंतरिक परावर्तन, पूर्ण आंतरिक परावर्तन के अनुप्रयोग

14 प्रकाश का गोलीय पृष्ठों पर अपवर्तन : लेंस

दूरियां नापने के लिए निर्देशांक ज्यामिति की चिन्ह परिपाटी, गोलीय अवतल पृष्ठ पर अपवर्तन का सूत्र, गोलीय उत्तल पृष्ठ पर अपवर्तन का सूत्र, गोलीय पृष्ठ के मुख्य, प्रथम मुख्य फोकस, द्वितीय मुख्य फोकस, लेंस, लेंस के प्रकार, लेंसों की अभिसारी तथा अपसारी क्रियाएं, लेंस से संबंधित कुछ परिभाषाएं : लेंस का प्रकाशित केंद्र, लेंस का फोकस तथा फोकस दूरी, लेंस का फोकस तल, पतले लेंस द्वारा प्रकाश के अपवर्तन का सूत्र : लेंस मेकर सूत्र (जब माध्यम समान व भिन्न हों), लेंस की फोकस दूरी की लेंस के पदार्थ के अपवर्तनांक तथा लेंस के पृष्ठों की वक्रता त्रिज्याओं पर निर्भरता, पतले लेंस द्वारा प्रतिबिंब बनाने के नियम, वस्तु की विभिन्न स्थितियों के लिए लेंस द्वारा बने प्रतिबिंब की स्थिति एवं प्रकृति, रेखीय आवर्धन, उत्तल/ अवतल लेंस का रेखीय आवर्धन, लेंस की क्षमता, संपर्क में रख दो पतले लेंसों की संयुक्त फोकस दूरी, लेंस तथा दर्पण का संयोजन

15 प्रिज्म द्वारा प्रकाश का अपवर्तन तथा परिक्षेपण

प्रिज्म, प्रिज्म द्वारा प्रकाश का अपवर्तन, प्रिज्म के अपवर्तन के लिए सूत्र, पतले प्रिज्म द्वारा विचलन, सूर्य के श्वेत प्रकाश का प्रिज्म द्वारा विचलन तथा परिक्षेपण, किसी प्रिज्म की वर्ण विक्षेपण अथवा परिक्षेपण क्षमता, सूक्ष्म कणों द्वारा प्रकाश का प्रकीर्णन : रैले का नियम, प्रकाश के प्रकीर्णन पर आधारित घटनाएं।

16 मानव नेत्र तथा दृष्टि दोष

मानव नेत्र, संरचना, नेत्र से प्रतिबिंब बनना, नेत्र की समंजन क्षमता, दृष्टि दोष तथा उसका निवारण, निकट दृष्टि दोष, कारण तथा निवारण, दूर दृष्टि दोष कारण एवं निवारण, जरा दूर दृष्टिता, अबिंदूता,

17 प्रकाशिक यंत्र

नेत्र, नेत्र/आंख की समंजन क्षमता, दर्शन कोण, प्रकाशित यंत्रों की आवर्धन क्षमता, यौगिक अथवा संयुक्त सूक्ष्मदर्शी, खगोलीय दूरदर्शी, अपवर्ती दूरदर्शी, परावर्ती दूरदर्शी।

18 प्रकाश की एवं हाइगेंस का सिद्धांत

प्रकाश, प्रकाश से संबंधित तथ्य अथवा प्रकाश के गुण, तरंगाग्र, तरंगाग्र के प्रकार, हाइगेंस का तरंग सिद्धांत, हाइगेंस का द्वितीय तरंगिकाओं का सिद्धांत, हाइगेंस के द्वितीय तरंगिकाओं के सिद्धांत द्वारा तरंगों के परावर्तन की व्याख्या, हाइगेंस के द्वितीयक तरंगिकाओं के सिद्धांत द्वारा तरंगों के अपवर्तन की व्याख्या, प्रकाशीय पथ, प्रकाश के एक मार्ग में जाने पर तरंगधैर्य पर प्रभाव

19 व्यतिकरण

दो तरंगों का व्यतिकरण, संपोषी तथा विनाशी व्यतिकरण, कला सम्बन्ध स्त्रोत, प्रकाश का प्रतिपादित व्यतिकरण, प्रकाश तरंगों का व्यतिकरण, यंग का व्यतिकरण संबंधित द्विक रेखाछिद्र प्रयोग, फ्रिंज चौड़ाई नाप कर प्रकाश की तरंगधैर्य ज्ञात करना, एक व्यक्तिकारी पुंज के मार्ग में पतली पारदर्शक प्लेट रखने का प्रभाव

20 विवर्तन

प्रकाश का विवर्तन, फ्रेनल तथा फ्रॉनहाफर विवर्तन, एकल झिर्री के कारण प्रकाश का विवर्तन, व्यतिकरण तथा विवर्तन में अंतर, प्रकाशित यंत्रों की विभेदन क्षमता, दूरदर्शी की विभेदन क्षमता, दूरदर्शी की विभेदन सीमा, सूक्ष्मदर्शी की विभेदन क्षमता, सूक्ष्मदर्शी की विभेदन सीमा।

21 प्रकाश का ध्रुवण

प्रकाश की तरंगे अनुप्रस्थ होती हैं, ध्रुवित तथा अध्रुवित प्रकाश, समतल ध्रुवित प्रकाश के कंपन का तल तथा ध्रुवण का तल, परावर्तन द्वारा प्रकाश का ध्रुवण : ब्रूस्टर का नियम, अपवर्तन द्वारा प्रकाश का ध्रुवण, द्विअपवर्तन द्वारा प्रकाश का ध्रुवण, द्विवर्णता द्वारा प्रकाश का ध्रुवण, प्रकीर्णन द्वारा प्रकाश का ध्रुवण, पोलराॅयड, मैलस का नियम, पोलराॅयड से समतल ध्रुवित प्रकाश का संसूचन।

22 प्रकाश विद्युत प्रभाव : द्रव्य तरंगे

विकिरणों की द्वैत अथवा द्वैती प्रकृति, प्रकाश विद्युत प्रभाव, हर्ट्ज तथा लेनार्ड की परीक्षण, देहली आवृत्ति तथा देहली तरंगधैर्य, प्रकाश विद्युत उत्सर्जन के नियम, तरंग सिद्धांत की विफलता, आइंस्टीन का प्रकाश विद्युत समीकरण, आपतित प्रकाश की आवृत्ति के साथ निरोधी विभव का परिवर्तन, फोटोन के कुछ महत्वपूर्ण अभिलक्षण, प्रकाश की कण प्रकृति, कणों की तरंग प्रकृति, डी ब्रोग्ली तरंगों का प्रायोगिक प्रदर्शन

23 परमाणु की संरचना एवं स्पेक्ट्रमों की उत्पत्ति

रदरफोर्ड का अल्फा कण प्रकीर्णन प्रयोग, नाभिक के आकार का आकलन, परमाणु का रदरफोर्ड मॉडल, बोहर का परमाणु मॉडल, हाइड्रोजन सदृश परमाणुओं का बोहर का सिद्धांत, परमाणु के विविक्त ऊर्जा स्तर, उत्तेजन तथा आयनन विभव, उत्सर्जन तथा अवशोषण संक्रमण : उत्सर्जन तथा अवशोषण संक्रमणों में तरंगधैर्य आकलन, हाइड्रोजन स्पेक्ट्रम, रिडवर्ग नियतांक के अनुप्रयोग

24 नाभिक की संरचना

नाभिक की संरचना, नाभिक का आकार, परमाणु द्रव्यमान मात्रक, amu के तुल्य ऊर्जा, नाभिकों का वर्गीकरण, नाभिकीय बल एवं इनके गुण।

25 रेडियोधर्मिता अथवा रेडियोएक्टिवता

रेडियोएक्टिवता, रेडियोएक्टिव किरणों की प्रकृति तथा गुण, रेडियोएक्टिव क्षय, रेडियोएक्टिव क्षय के सम्बन्ध में रदरफोर्ड तथा सोडी का नियम, अर्धआयु काल, रेडियोएक्टिव पदार्थ की सक्रियता, रेडियोएक्टिव पदार्थ की माध्य अथवा औसत आयु, नाभिक से अल्फा बीटा कणों तथा गामा किरणों के उत्सर्जन की व्याख्या

26 नाभिकीय ऊर्जा

द्रव्यमान ऊर्जा सम्बन्ध, युग्म में उत्पादन तथा युग्म में विनाश, नाभिक की द्रव्यमान क्षति तथा बंधन ऊर्जा, प्रति न्यूक्लियान बंधन ऊर्जा का द्रव्यमान संख्या के साथ परिवर्तन, नाभिकीय विखंडन एवं नाभिकीय संलयन, रेडियोएक्टिव विघटन तथा नाभिकीय विघटन में अंतर, नाभिकीय विखंडन में श्रृंखला अभिक्रिया, अनियंत्रित तथा नियंत्रित श्रृंखला अभिक्रियाएं, नाभिकीय रिएक्टर अथवा नाभिकीय परमाणु भट्टी, नाभिकीय संलयन, हाइड्रोजन बम, सौर ऊर्जा तथा इसका स्त्रोत

27 अर्धचालक : सन्धि डायोड तथा ट्रांजिस्टर

ठोसे में ऊर्जा बैंड, ऊर्जा बैंड के आधार पर चालक चालक एवं अर्धचालकों का वर्गीकरण, अर्धचालकों के प्रकार, p-n संधि डायोड, p-n संधि डायोड, अर्धतरंग दिष्टकारी के रूप में, p-n संधि डायोड पूर्ण तरंग दिष्टकारी के रूप में, प्रकाश उत्सर्जक डायोड, फोटो-डायोड, सौर सेल, जेनर डायोड, ट्रांजिस्टर, p-n-p ट्रांजिस्टर की क्रिया, n-p-n ट्रांजिस्टर की क्रिया, ट्रांजिस्टर, परिपथ के विन्यास, ट्रांजिस्टर के अभिलक्षण, ट्रांजिस्टर प्रवर्धक के रूप में, ट्रांजिस्टर एक दोलित्र की भांति, ट्रांजिस्टर स्विच के रूप में।

28 अंकीय इलेक्ट्रॉनिकी

एनालॉग परिपथ तथा डिजिटल परिपथ, लॉजिक गेट अथवा तर्क द्वार, धनात्मक तथा ऋणात्मक लॉजिक, OR गेट, AND गेट, NOT गेट, लॉजिक गेटों के संयोग, सारणी : युक्तियों का सारांश।

टिप्पणियाँ

Popular Posts

2 मात्रक मापन तथा त्रुटि विश्लेषण | नोट्स | Kumar Mittal Physics class 11th chapter 2 notes in Hindi

8 धारा-लूप पर बल-युग्म का आघूर्ण : चल कुण्डली धारामापी || हिंदी नोट्स || Kumar Mittal Physics class 12 chapter 8 notes in Hindi